नन्दलाल /शाहजहांपुर – शाहजहांपुर मे एक युवती के साथ तमन्चे के बल पर बलात्कार का सनसनी खेज मामला सामने आया है . युवती के साथ उसके पति के दोस्त ने तमंचे की नोक पर बलात्कार किया और युवती की अश्लील वीडियो बनाकर वीडियो क्लिप वायरल करने की धमकी दी है,यही नही विरोध करने पर युवती के पति के साथ मारपीट कर उसका हाथ तोड दिया। पुलिस ने आरोपी राजकुमार के खिलाफ केस दर्ज कर युवती को मेडिकल के लिये भेजा है l
घटना थाना पुवायां क्षेत्र का है जहां की युवती का कहना है उसके पति उत्तराखंड में एक कंपनी में काम करते थे वहीं दूसरी कंपनी में काम करने वाला आरोपी राजकुमार कि उसके पति से दोस्ती हो गई और वह घर पर आने जाने लगा पति के बाहर जाने पर कई बार उसने उसके साथ अश्लील हरकतें की जिस की वीडियो क्लिप भी बना ली थी l जब यह बात युवती ने अपने पति को बताई तो वह इज्जत बचाने की खातिर नौकरी छोड़ कर अपने गांव को वापस आ गयी। उसके पीछे आरोपी राजकुमार भी गांव आ गया और किसी तरह से पर्चा भेजकर महिला को एक स्थान पर बुलाया और उसके साथ तमंचे की नोक पर बलात्कार किया l महिला ने जब ये बात अपने पति को बताई तो पति ने आरोपी को तलाश कर पकड़ लिया और उसकी पिटाई की लेकिन उसने उल्टा पति के साथ ही मारपीटकर कर हाथ तोड दिया। जितेन्द्र सिंह सीओ पुवायां ने बताया पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।


























