नसीम अहमद / आगरा – आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र के आजम पाड़ा में सूदखोरों के डर से एक युवक ने टॉयलेट क्लीनर ( तेजाब ) पीकर आत्महत्या कर ली लेकिन युवक की आत्महत्या के बाद युवक अनीस के परिजनों ने जयपुर हाईवे के पृथ्वीनाथ फाटक पर मुआवजे की मांग और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराने के लिए जाम लगा दिया, जिससे पर्यटक जाम में फंसे रहे मृतक अनीश के परिजन पुलिस पर इस पूरे मामले में लीपा पोती के आरोप भी लगा रहे हैं l
थाना शाहगंज क्षेत्र के आजम पाड़ा में सूदखोरों के डर से आत्महत्या का यह कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी इस तरह के मामले पेश आ चुके हैं लेकिन सूदखोर पुलिस की मिलीभगत से गरीब और मज़दूरों को सताने में और उनका घर तक हथियाने में हर बार कामयाब होते हैं अब देखने वाली बात होगी कि इस मामले में पुलिस इतनी कठोर कार्रवाई करती है या हर मामले की तरह यह मामला भी यूं ही रफा-दफा कर दिया जाएगा l

























