किशोर सिंह /अजमेर – प्रोपर्टी व सर्राफा कारोबार से जुडे गोयल बंधुओं के करीब आठ ठिकानों पर जयपुर उदयपुर व जोधपुर की आयकर टीमों ने छापामार कार्यवाही शुरू की है। इस कार्यवाही से व्यापारियों में हडकंप मचा हुआ है। आयकर विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नोटबंदी के दौरान प्रतीक गोयल व मधुर गोयल ने बैंक खातों में करीब 4- 4 करोड रूपये जमा करवाये थे। इसी समय से इन पर आयकर विभाग के अधिकारियों की नजर थी। बताया जा रहा है कि पुष्कर रोड स्थित जोगराज नगर में कई आवास बताये जा रहे है। इसके साथ ही गोयल बंधु सिगरेट, मसाला, प्रोपर्टी व सर्राफा कारोबार समेत अन्य् व्य्वसाय्ाी जुडे है। जयपुर , जोधपुर व उदयपुर की आयकर विभाग की टीमें करीब दस वाहनों में हथियारबंद जवानों के साथ अजमेर पहुंचकर गोयल बंधुओं के ठिकानों पर दबिश दी । यह कार्यवाही गुरूवार सुबह से ही चल रही है। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की यह कार्यवाही शनिवार को भी जारी रह सकती है।
सूत्रों ने बताया कि जांच के दौरान कोई बाधा न हो इसलिए संस्थानों के बाहर सशस्त्र जवान तैनात किये गए है। जांच का काम गोयल परिवार से जुडे चेतन गोयल , ब्रजमोहन गोयल आदि के पुष्कर रोड स्थित जोगराज नगर के आवासों, खाईलैण्ड स्थित प्रतिष्ठान मधुरम, नया बाजार स्थित ज्वैलर्स के शोरूम समेत अन्य स्थानों पर किया जा रहा है। आयकर विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर एम रघुवीर ने सर्च की पुष्टी की है। उन्होंने कहा कि अभी सभी संस्थानों पर जांच चल रही है। गोयल परिवर से जुडे संस्थानों की ओर से नोटबंदी के दौरान करोडों रुपए की राशि बैंकों में जमा कराई गई थी। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि जमाराशि का स्त्रोत क्या है। इसी परिवार के पास मसाले, फोर स्क्वाय्ार सिगरेट आदि की एजेंसियां भी है।

























