नन्दलाल / शाहजहांपुर – यूपी के शाहजहांपुर में बच्ची को ट्रक ने टक्कर मार दी। पुलिस द्वारा ट्रक छोड़े जाने से नाराज लोगों ने स्टेट हाईवे जाम कर दिया। परिवार वालों का आरोप है कि पुलिस ने कार्यवाही करने के बजाए पैसा लेकर ट्रक को छोड़ दिया। घटना के दो दिन बाद यहां गुस्साए लोगो ने पुलिस पर पथराव भी कर दिया। फिल्हाल दो घन्टे की कड़ी मशक्कत और कार्यवाही के ठोस आशवासन के बाद ही जाम को खुलवाया जा सका। इस दौरान स्टेट हाईवे पर वाहनों की लम्बी लाईने लग गइ्र। घटना थाना जलालाबाद के बरेली-फर्रूखाबाद स्टेट हाईवे की है जहां दो दिन पहले आठ साल की बच्ची हिमांशी सड़क पार कर रही थी
तभी ट्रक ने बच्ची का टक्कर मारी दी जिससे बच्ची उछल कर दूर जा गिरी। लोगों ने दौड़ाकर ट्रक को पकड़ लिया। आरोप है कि पुलिस ने पैसे लेकर ट्रक को छोड़ दिया। इसी बात से नाराज लोगो ने स्टेट हाईवे को पूरी तरह से जाम कर दिया। जब पुलिस के लोग जाम खुलवाने पहंुचे तो लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। लगभग दो घन्टे तक स्टेट हाईवे जामकरके जमकर हंगामा हुआ। बाद में मौके पर भारी पुलिस फोर्स पहंुचा जिसने हालात को कब्जे में किया। इस दौरान स्टेट हाईवे पर वाहनों की लम्बी लम्बी लाईने लग गई। जहां परिवार को कार्यवाही का ठोस आश्वासन दिया गया। साथ गंभीर रूप् से घायल बच्ची को जिला अस्पताल भेजा गया। फिलहाल पुलिस की कार्यवाही से परिजन खासे गुस्से में हैं।


























