शाहजहांपुर – शिक्षकों ने तालाबंदी कर किया धरना प्रदर्शन

0
267

नन्दलाल /शाहजहांपुर – शाहजहांपुर ,बोर्ड कापियां  मूल्यांकन का शिक्षकों ने बहिष्कार शुरू कर दिया है। सैकड़ों शिक्षकों ने तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। सैकडों  शिक्षक सरकारी मानदेय बंद करने से नाराज हैं । थाना सदर बाजार के जीआईसी स्कूल में प्रदर्शन करने वाले सैकडो शिक्षको का आरोप है कि सरकार चुनावी वादों पर वादा खिलाफी की है। सरकार ने शिक्षकों को अन्य सुविधायें देना तो दूर ,मिल रहे हजार रूपये के मानदेय को भी बन्द कर दिया है। हमारी मांग है कि जब तक सरकार हमारी मांगे नही मानेगी तब तक हम तालाबन्दी रखेंगे और बोर्ड कापियों  के मूल्याकंन का बहिष्कार करते रहेंगे।