शाहजहांपुर – ट्रेन से पार्सल चुराने वाले गिरफ्तार

0
165

नन्दलाल / शाहजहांपुर आरपीएफ ने ट्रेन से पार्सल लूट करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। आरपीएफ ने पार्सल गिरोह के सरगना समेत दो लुटेरों को गिरफतार किया है जिनके पास से दो एक्सप्रेस ट्रेनो से लूटे गये 22 पार्सल बरामद किये है। फिल्हाल अब पुलिस ने  गिरोह के बाकी 5 फरार लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। आरपीएफ कमाण्डर ने डयूटी में लापरवाही करने वाले आरपीएफ के दो जवानो को सस्पेन्ड कर दिया है। दरअसल पकड़े गये पार्सल लुटेरे रौजा और शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन के बीच आउटर पर घटना को अंजाम देते थे । आउटर पर ट्रेनों के रूकने के बाद  लुटेरे पार्सल के डिब्बे का ताला तोड़कर पार्सल लूट लेते थे। देर रात लुटेरों ने पंजाब मेल और रक्सौल एक्सप्रेस के पार्सल डिब्बे का ताला तोड़ कर कई पार्सल लूट कर ट्रेने से नीेचे गिरा दिये। आरपीएफ को सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर घेरा बन्दी की। जैसे ही लुटेरे पार्सल उठाने पहुंचे तभी आरपीएफ से उनकी मुठभेड़ शुरू हो गई।

मुठभेड़ के बाद आरपीएफ की टीम ने दो लुटेरों के सरगना गुलशन और मोनू पाण्डेय को दबोच लिया। इस दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर पांच लुटेरे भागने मे कामयाब रहे। फिल्हाल आरपीएफ ने मौके से दो लाख से ज्यादा की कीमत के 22 पार्सल बरामद किये है जिसमें आस्ट्रेलिया के बेशकीमती पक्षी भी शामिल है। डयूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में एसपी सिंह, आरपीएफ कमाण्डेन्ड रेलवे स्टेशन शाहजहांपुर ने आरपीएफ के दो जवानों पर कार्यवाही की  है। जवान सत्यवीर सिंह और देवव्रत सिंह को सस्पेन्ड कर दिया गया है। फिल्हाल आरपीएफ बाकी फरार 5 लुटेरों की तलाश में जुट गई है।