Agra:सपा सरकार में मंत्री’ रहे रामसकल गुर्जर और डा राजेंद्र सिंह भाजपा में शामिल

0
345
फोटो- मंत्री पीयूष गोयल के साथ रामसकल और राजेंद्र सिंह

आगरा – समाजवादी पार्टी में कद्दावर नेता व पूर्वमंत्री रामसकल गुर्जर और डा राजेंद्र सिंह बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए। दिल्ली में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। डॉ राजेंद्र सिंह सपा की टिकट पर विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। वहीं रामसकल गुर्जर सपा शासनकाल में खेल मंत्री रह चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने के बाद पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर ने कहा कि वे बिना किसी शर्त के भाजपा में शामिल हुए हैं। रामसकल की गिनती मुलायम सिंह यादव के करीबियों में होती है। रामसकल गुर्जर को पार्टी ने कई पदों की जिम्मेदारी दी। राजेन्द्र सिंह 2007 में फतेहाबाद से भाजपा विधायक रहे हैं। उनकी घर वापसी हुई है। सपा से उन्हें टिकट दिया गया था लेकिन, वे लगातार चुनाव हार गए।