Agra,UP :गंगा यमुना मैया की आरती कर लिया मतदान का संकल्प

0
178

रिपोर्ट -नसीम अहमद /आगरा – श्री कैलाश मंदिर का यमुना तट पर घाट की सफाई के पश्चात घाट पर चौक पूजन रंगोली दीप एवं पुष्पों से श्रंगार दीपक की रोशनी से जगमगा रहा था, महंत गौरव गिरी सागर गिरी के मार्गदर्शन में श्री बांके बिहारी वेलफेयर सोसायटी के संस्थापक डॉ मदन मोहन शर्मा यमुना भक्त आरती कर रहे थे और हवा के झोके से दिलो दिमाग को सुकून मिल रहा था। गंगा यमुना मैया आरती के बाद एक सुर में आवाज उठी,अपना टाइम आ गया,इस बार वोट से करेंगे चोट और सही प्रत्याशी को दिलाएंगे जीत।
श्री बांके बिहारी वेलफेयर सोसायटी द्वारा छह महीने से नियमित हर सोमवार को यमुना मैया की आरती की जा रही है। हर बार एक नया संकल्प और उसे पूरा करने में यमुना भक्त जुट जाते हैं। इस बार आगरा में 18 अप्रैल को होने जा रहे मतदान के लिए यमुना आरती के बाद संकल्प लिया। श्री बांके बिहारी वेलफेयर सोसायटी के डॉ मदन मोहन शर्मा ने कहा कि पांच साल बाद अपना टाइम आया है,इसे बेकार नहीं जाने देंगे। इस बार सही प्रत्याशी को चुनकर भेजेंगे। यह तभी संभव है जब सभी मिलकर वोट करें और आगरा में सर्वाधिक मतदान करने का रिकॉर्ड बनाएं इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर मनोज श्रीवास्तव ने नारियल फोड़कर एवं गंगा यमुना की पूजा अर्चना कर आरती की शुरुआत की एवं अन्य गणमान्य अतिथियों में डॉ यादवेंद्र शर्मा अमित रावत वीरेंद्र सिंह विकास तिवारी विश्वपाल यादव शिवम पाराशर भरत तिवारी पिंकू पचौरी अमन सारस्वत नकुल सारस्वत उपस्थित रहे प्राचीन कैलाश मंदिर के महंत गौरव गिरी ने सभी को यमुना स्वच्छता का संकल्प दिलाते हुए सभी भक्तों को प्रत्येक सोमवार को यमुना घाट की सफाई में शामिल होने का भी अनुरोध किया है इसी श्रृंखला में श्री बांके बिहारी वेलफेयर सोसायटी के संस्थापक अध्यक्ष डॉ मदन मोहन शर्मा संरक्षक डॉ यादवेंद्र शर्मा अमित रावत ने अतिथियों का स्वागत व अभिनंदन कर “यमुना साधक” सम्मान से प्रो मनोज श्रीवास्तव को सम्मानित भी किया सभी भक्तों ने यमुना को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया l