Panipat – पानीपत में कपड़ा व्यापारी की चाकू से गोदकर हत्या, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष पर केस दर्ज

0
142

रिपोर्ट -प्रवीण भारद्वाज/पानीपत – पानीपत के जवाहर नगर में शुक्रवार और शनिवार की रात एक कपड़ा व्यापारी सरदार गुरवचन सिंह की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के वक्त वह मकान में अकेले थे, उनके बेटे दूसरी जगह रहते हैं। मृतक के पुत्र की शिकायत पर थाना सिटी पुलिस ने गुरवचन सिंह हत्याकांड के आरोप में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष व उद्योगपति प्रेम सचदेवा, इनके पुत्र समेत पांच लोगों पर केस दर्ज कर किया है।
वहीं पुलिस ने बताया मृतक पर भी प्रेम सचदेवा ने हमला करने का केस दर्ज करवा रखा है। मृतक इस हमले के मामले में कई माह जेल में बंद रहा था और बैसाखी पर्व पर कोर्ट से जमानत मिलने पर जेल से रिहा हुआ था।
थाना सिटी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात करीब पौने 12 बजे पुलिस कंट्रोल रूम में गुरवचन सिंह नामक व्यक्ति ने सूचना दी कि उसे चाकू मार कर घायल कर दिया गया है और उसे अस्पताल में भर्ती कर उसकी जान बचाई जाए।