करनाल -गेंहूं की बोरियों में ईंटें निकलने के बाद आढ़ती का लाइसेंस सस्पेंड और जुर्माना

0
83
Screenshot

करनाल – सोशल मीडिया पर गेंहूं की बोरियों में ईंटें निकलने के वायरल वीडियो के बाद मंडी प्रशासन हरकत में आया और आरोपी आढ़ती का लाइसेंस सस्पेंड करते हुए दस हज़ार जुर्माना किया है हालाँकि कोई भी अधिकारी इस मामले में बयान देने से बच रहे हैं l बताया जा रहा है वायरल वीडियो दो दिन पुराना है ,जब बोरियां ढो रहे मज़दूरों ने अधिकारियों को शिकायत कर बुलाया l  वायरल वीडियो काछवा के हैफेड और वेयरहाउस के गोदाम की है कि एक गेहूं लोडिंग हुई गाड़ी में रखी बोरियों में ईंटे निकल रही हैं, जब मज़दूर इन बोरियों को लोड कर रहे थे तो उनके सिर में ईंटें चुभ रही थी तो उन्होंने इसकी शिकायत मंडी अधिकारियों को दी जिसके बाद बोरियों की जाँच करने के बाद पाया कि उनमें कई बोरियों में गेंहूं के बीच में ईंटे भरी हुई हैं तो इसकी वीडियो बनाई गई l

बताया गया कि इस बार कंजपुरा मंडी में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग खरीद नहीं कर रहा है केवल हैफेड और वेयरहाउस की और से खरीद की जा रही है कुंजपुरा गेंहूं गोदाम पहले भी गड़बड़ियों को लेकर चर्चा में रहा है l