करनाल – करनाल में पुलिस मुठभेड़ में फरार गैंगस्टर गिरफ्तार

0
35

करनाल –  करनाल में तरावड़ी के पास दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे पर बुधवार देर रात पुलिस और गोल्डी बराड़ गैंग के बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई l जवाबी कार्रवाई में बदमाश को गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया l यह बदमाश पिछले दिनों कुटेल के पास पकड़े गए गोल्डी बराड़ गैंग के 6 सदस्यों का फरार छठा साथी था l   सीआईए-1  की टीम ने इसके साथियों को पहले ही पकड़ लिया था l 

डीएसपी राजीव कुमार के अनुसार, सीआईए-1 की टीम को सूचना मिली थी कि आरोपी तरावडी क्षेत्र में मौजूद है। जब पुलिस ने तरावड़ी के पास उसे रोकने का प्रयास किया तो वह नहीं रुका और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इस दौरान एक पुलिस जवान की छाती पर गोली लगी, लेकिन उसने बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखी थी, जिससे उसकी जान बच गई।  इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगी और उसे मौके पर ही काबू कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि परमीत के खिलाफ फिरौती, पुलिस मुठभेड़ सहित करीब पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं।

 
करनाल डीएसपी राजीव कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया 29 जून को थाना मधुबन क्षेत्र में कुटेल के पास पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया था जिनके पास से आठ हथियार मिले थे और 30 जिंदा कारतूस बरामद हुए थे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था छठा आरोपी परमीत मौके से फरार हो गया था जोकि जिला पानीपत बापौली का रहने वाला था उसी की जानकारी  सीआईए-1  की टीम के पास थी l  चार आरोपियों को पुलिस रिमांड पर पुलिस की टीम ने लिया हुआ था मौके से फरार आरोपी की सूचना पुलिस के पास थी अभी कुछ देर पहले तरावड़ी हाईवे के नजदीक फरार आरोपी किसी की इंतजार कर रहा था तभी पुलिस ने गाड़ी की लाइट बंद कर कर उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पर ही फायरिंग कर दी , फरार बदमाश द्वारा तीन राउंड फायरिंग पुलिस पर की गई लेकिन उसमें पुलिस की टीम को जो लीड कर रहे थे की छाती पर गोली लगी   लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट पहनने की वजह से जान बच गई।  उन्होंने बताया कार्रवाई में पुलिस ने भी तीन राउंड फायरिंग की जिसमें परमीत के बैक साइड में गोली लगी है और उसे  इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।