करनाल-करनाल की बेटी संजू ने किया हरियाणा का नाम रोशन

0
102

करनाल: करनाल की बेटी संजू चहल ने आल इडिया नैशनल क्रास कंट्री प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम में रहते हुए बेहतर प्रदर्शन किया। जिसके कारण हरियाणा की टीम दूसरे स्थान पर रही। संजू चहल करनाल के गांव रायपुर जाटान के गरीब परिवार की बेटी है। जिसके सिर पर पिता का साया नहीं हैं। उसके बाद भी वह दिन रात मेहनत कर इस मुकाम तक पहुंची है। उसने बताया कि वह ओलिम्पिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर देश के लिए सोना लाना चाहती हैं। करनाल पहुंचने पर उसका जाट महासभा तथा गांव के सरंपच समेत गांव के तमाम लोगों ने स्वागत किया। पत्रकारों से बात करते हुए उसने बताया कि वह लगभग आठ साल से स्पोर्ट्स में है। उसने दस किलोमीटर की क्रास कंट्री के साथ अन्य वर्ग में कड़ी मेहनत की हैं। उसने स्टेट में गोल्ड मैडल लिया था। इसके बाद नैशनल में उसका पहला सिल्वर मेडल है। उसने बताया कि वह अभावों के बीच अपने गांव के सरपंच और मामा के साथ समाज के लोगों के प्रोत्साहन के कारण निरंतर अभ्यास कर रही है। उसका आदर्श देश की उडऩपरी पी.टी ऊषा हैं। उसी की तरह और उससे आगे जाकर क्रास कंट्री में देश के लिए सोना लाना चाहती हैं। उसने बताया कि 54 वी ंनैशनल क्रास कंट्री प्रतियोगिता तेलांगना के वारंगल में हुई थी। हरियाणा की तरफ से 32 बच्चे गए थे। इनमं से 16 लड़के और 16 लड़कियां थी। उसने बताया कि उसे जोब की जरूरत है। उसके परिवार में उसकी माता है। इस अवसर पर सुनील संगवल ने बताया कि वह संजू को जानता हैं। संजू ने काफी संषर्ष किया है। संजू के पिता रामनिवास अपनी बेटी को खिलाड़ी बनाना चाहते थे। वह अब दुनिया में नहीं हैं। वह अपने पिता का सपना पूरा करना चाहती ळैं। उसकी माता सरोज उसे प्रोत्साहित करती हैं। वह बसताड़ा के स्टेडियम में अभ्यास करती थी। संजू के कठिन अभ्यास के वह साक्षी है। संजू ने सतीश लाठर की देखरेख में अभ्यास किया। इस अवसर पर गांव के सरपंच सुरेंद्र सिंह काजल ने बताया कि उनका गांव प्रतिभाशाली खिलाड़ी का साथ हैं। वह इस बच्ची को हर तरह का प्रोत्साहन देंगे।जाट सभा के प्रधान जोगिंदर लाठर ने बताया कि वह 29 जनवरी को को होने वाले कार्यक्रम में सम्मानित करेंगे। उन्होंने बताया कि उनकी सभा बच्ची की पूरी मदद करेंग। संजू के मामा कृष्ण ढुल तथा धर्मवीर ढुल ने बताया कि उनकी भांजी निश्चित ही देश का नाम रोशन करेगी। वह इस बच्ची के रास्ते में किसी तरह की रुकावट नहीं आने देंगे। उन्होंनें बताया कि आर्थिक स्थिति में कमजोरी कभी संजू के रास्ते में बाधा नहीं बनने दी। इससे पहले संजू का स्वागत जाट महासभा ने किया। यहां पर समाज के प्रबुंद्ध जनों ने संजू का स्वागत किया। इस अवसर पर उप प्रधान सुभाष नरवाल,बलवान सिंह ढल बीरेंद्र जून,रणजीत मान,राम कुमार मौजूद थे।