इंद्री – जेजेपी के सैंकड़ों कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

0
148

रिपोर्ट -मेनपाल /इंद्री – जेजेपी को दिन प्रतिदिन बड़े बड़े झटके लग रहे है जेजेपी कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर भाजपा में सैकड़ो की संख्या में शामिल हो रहे है। जैसा कि विदित है कि सुमेर चंद कम्बोज जिन्होने कुछ दिन पहले बीजेपी में शामिल हुए थे , उन्होने आज फिर से इंद्री हल्के के काफी गणमान्य व्यक्तियो को बीजेपी में शामिल इंद्री स्थित कैम्प कार्यालय में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले व वन राज्यमंत्री कर्णदेव काम्बोज की मौजूदगी में भाजपा पार्टी में शामिल करवाया। मंत्री कर्ण देव कम्बोज ने आश्वासन दिया कि भाजपा में सभी को पूरा मान सम्मान दिया जाएगा।मंत्री कर्ण देव काम्बोज ने कहा की क्षेत्रीय पार्टियों का कोई भी विकल्प नहीं रहा जनता ने उन्हें नकार दिया है। अब चुनाव सिर्फ कांग्रेस पार्टी व् भाजपा के बीच में मुकाबला होगा। क्योकि जनता राष्ट्रीय पार्टियों को ही पसन्द करती है। इस अवसर पर भाजपा नेता सुमेरचंद मुरादगढ़ ने कहा की देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी व् मनोहर लाल खटटर की नीतियों को देखते हुए दिन पार्टी दिन जेजेपी पार्टी छोड़कर भाजपा शामिल हो रहे है क्योकि जो क्षेत्रीय पार्टी है इन पार्टियों में सिर्फ कार्यकर्ताओ को सोषाण किया जाता है और कार्यकर्ताओ को जायदा महत्व नहीं दिया जाता भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो सब को साथ लेकर चलती है उन्होंने कहा की जब से इंद्री के विधायक एवं मंत्री कर्ण देव काम्बोज हल्क़े के विधायक बने है तब से इंद्री हलके की तस्वीर बदल दी। और इंद्री विधान सभा को एक नई दिशा देने का काम किया कांग्रेस के राज में पिछले दस सालो में इतने विकास कार्य नहीं हुए जितने विकाश कार्य मंत्री कर्ण देव कम्बोज के द्वारा इंद्री हल्क़े में करवाए गए सभी सड़को को नए सिरे से बनवाया गया इन्द्रगढ़ में खिलाड़ियों के लिए खेल स्टेडयम की सौगात दी ऐसे कई बड़े विकास कार्यो को मंत्री ने कार्यो को पूरा करवाया। सुमेर चन्द ने कहा की विधान सभा के चुनाव में मंत्री कर्ण देव काम्बोज पूर्ण बहुमत से विजयी होंगे और हरियाणा के मुख्य मंत्री मनोहर लाल खटटर होंगे।
इस अवसर पर उनके साथ ब्लॉक समिति की चेयरपर्सन कुसुम काम्बोज के पति ऋषिपाल काम्बोज ,चौ0ईलंम सिंह कैलाश ,पर्व सद्स्य जिला परिषद ,चौ0जीत राम पर्व सरपंच दनियाल पुर,अमर सिंह पर्व सरपंच,जाहिर अब्बास पर्व सरपंच,ध्यान सिंह पूर्व सरपंच,रघबीर काम्बोज प्रधान काम्बोज सभा करनाल,वीरेंद्र कम्बोज प्रधान करनाल ब्लाक कम्बोज सभा,मोहिंदर मैहला पूर्व सरपंच लबकरी,लीला राम पर्व प्रधान एस,सी,सैल इन्द्री,अनिल कुमार शर्मा सदस्य को,सोसायटी बयाना,विपिन कम्बोज सद्स्य को,सोसायटी बयाना,सतपाल कम्बोज सद्स्य को,सोसायटी बयाना,रोहतास कम्बोज कुन्ज्पुरा,पवन कुमार इन्द्री पूर्व प्रधान इन्सो,समिम्ं अब्बास चेयरपर्सन शूगर मिल करनाल थे l