Karnal:2019 का चुनाव देश के दुश्मनों को सबक सिखाने वाला चुनाव: संजय भाटिया

0
350

करनाल- करनाल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी संजय भाटिया ने सोमवार को परिवारवाद की राजनीति पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा हरियाणा प्रदेश में हुड्डा परिवार और चैटाला परिवार ने जमकर लूट मचाई है और भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड तोड़ दिए। इसका नतीजा है कि एक पूर्व सीएम जेल में है और दूसरे की तैयारी हो रही है।
बताते चलें कि सोमवार को भाजपा प्रत्याशी संजय भाटिया ने करनाल के सेक्टर-14 कृष्ण मंदिर में अपना चुनावी दौरा शुरू किया। इस मौके पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। पूरा इलाका भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। संजय भाटिया का काफिल यहां से पानीपत की ओर रवाना हुआ। घरौंडा रेलवे रोड पर विधाय हरविंदर कल्याण ने कार्यकर्ताओं के साथ उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं के जोश और जज्बे से गदगद भाजपा प्रत्याशी ने कहा भाजपा का हर एक कार्यकर्ता चुनाव के लिए कमर कस लें। भाजपा का विजय रथ आगे बढ़ेगा और नरेंद्र मोदी दोबारा भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे।

कार्यकर्ताओं के हुजूम को संबाधित करते हुए संजय भाटिया ने कहा चार साल पहले हरियाणा की राजनीति भ्रष्टाचार के नाम से जानी जाती थी। यह कोई नहीं जानता था कि कभी हरियाणा में भी ईमानदारी से शासन चल सकता है। लेकिन हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यह मिथक तोड़ दिया। भाजपा सरकार ने भाई भतीजावाद, परिवारवाद, क्षेत्रवाद को दूर करते हुए सबका साथ सबका विकास के आधार पर काम करवाए। इसका नतीजा आज यह कि बच्चा बच्चा की जुबान पर मुख्यमंत्री की ईमानदारी के चर्चे सुनने को मिल जाएंगें। हरियाणा की राजनीति में पारदर्शिता आई है और नौकरियां बिना पर्ची और खर्ची के लगी है।

संजय भाटिया ने कहा पूरे देश में भाजपा ही ऐसी पार्टी जिसमें छोटे से छोटा कार्यकर्ता भी प्रधानमंत्री बन सकता है। परिवारवाद पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कांग्रेस हो या इनेलो इसमें परिवारवाद कूट कूट कर भरा हुआ है। भाजपा एक सोच और विचार का नाम है। कार्यकर्ताओं का पार्टी में पूरा सम्मान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महागठबंधन पर भी हमला बोला। महागठबंधन को ठगबंधन कहते हुए उन्होंने कहा इस गठबंधन का मकसद देश को लूटना और परिवारवाद को बढ़ाना है। विपक्ष या गठबंधन के पास देश की सुरक्षा, रोजगार, महंगाई को लेकर कोई विजन नहीं है। उनका एक ही मकसद है कि नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री न बनने दिया जाए।

विपक्षी दल बगैर दूल्हे की बारात है। विपक्ष के नेताओं के विचारों में ही समानता नहीं है। सभी अपने अपने स्वार्थों की राजनीति कर रहे हैं। विपक्ष पर करारा हमला बोलते हुए संजय भाटिया ने कहा विपक्ष देश को तोड़ने वाली ताकतों के साथ मिलकर दुश्मन देश की बोली बोलने लगा। अब उनका एक ही मकसद रह गया है कि भाजपा को किसी भी तरीके से सत्ता से दूर रखा जाए। लोगों को खास बात समझाते हुए उन्होंने कहा 2019 का चुनाव आम चुनाव नहीं है। यह चुनाव देश के दुश्मनों को सबक सिखाने वाला चुनावा है वो दुश्मन के देश के अंदर भी है और बाहर भी है।

इस मौके घरौंडा विधायक हरविंदर कल्याण, जिला अध्यक्ष जगमोहन आनंद, महिला जिला अध्यक्ष निर्मला बैरागी, पूर्व मंत्री शशि पाल मेहता, मेयर रेनू बाला, संजय बत्रा, सभी पार्षद, मार्केटिंग बोर्ड के चेयरमैन जयपाल शर्मा,शिव कुमार,वीरेंद्र चैहान, सफाई आयोग के सदस्य आजाद, जिला मीडिया प्रभारी संजय मदान मौजूद रहे l