करनाल – किसान, आढ़ती के बाद अब अनाज मंडी के मज़दूरों की हड़ताल हुई

0
254

करनाल – करनाल में मंडियों में धान की खरीद को लेकर परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही l किसान आढ़ती के बाद अब मजदूर हड़ताल पर हैं। मजदूरों ने आज अनाज मंडी में हड़ताल की और मार्किट कमेटी के बाहर धरना दिया और सरकार विरोधी नारे लगाए l
मंडी में मजदूरों के भरोसे पूरी मंडी में कामकाज चलता है l मज़दूरों के भरोसे ही मंडी में फसल की साफ सफाई ,ढुलाई ,सिलाई और तोल होता है l किसान के खेत से लेकर अनाज लोगों के घर पहुंचने तक मज़दूर का महत्वपूर्ण योगदान है l  आज मजदूर सड़कों पर हैं क्योंकि राइस मिलर्स और आढ़ती ,किसान की हड़ताल में मजदूर ऐसी कड़ी है जिसका काम न होने पर नुकसान हो रहा है l  मंडी में मजदूर हड़ताल पर चले गए हैं क्योंकि इस बार सरकार ने आदेश जारी किया है कि मजदूर को ही बोरियों की सिलाई करनी है और फिर ट्रकों में माल लोड करना है। जो काम पहले राइस मिलर्स के मजदूरों का होता था अब वो काम मंडी के मजदूरों को ही करने के लिए कहा गया है जिसका विरोध मंडी के मजदूरों  ने आज किया l इस हड़ताल के जरिये पूरी मंडी के मजदूर इक्कठा हो गए और काम बन्द कर दिया l