रिपोर्ट-निखिल/सैंज-सैंज घाटी के कनौन फाटि की आराध्य देवी भगवती महामाई का नया कष्टकुन्नी शैली का नया मंदिर बन कर तैयार हो गया है। देवता ब्रह्मा ऋषि व पराशर ऋषि की अगुवाई में देवी भगवती इस मंदिर में विराजमान हुई।इस प्रतिष्ठा कार्य के सैंज घाटी के हजारों से श्रद्धालुओं ने भाग लिया। देवी भगवती के कारदार तेजा सिंह व गुर झावे राम ने बताया कि 3 साल पहले मंदिर का निर्माण शुरू हुआ था जो अब पूर्ण हुआ है।उन्होंने कहा यह कष्टकुन्नी शैली मंदिर लगभग 70 लाख रुपये की लागत से बनकर तैयार हुआ है।इस मंदिर में जहां लकड़ी पर उकेरित देवी देवताओं की मूर्तियां आकर्षण का केंद्र है वहीं मन्दिर के मुख्य द्वार पर देवी देवताओं के 24 अबतार मंदिर की सुंदरता को चार चांद लगा रहा है । उन्होंने कहा कि इस मंदिर के निर्माण में जहां पूर्व की सरकार ने सहयोग दिया है वहीं वर्तमान सरकार ने भी भरपूर सहयोग दिया है। देवी के मंदिर निर्माण कमेटी ने सहयोग के लिए सभी का आभार प्रकट किया है। इस प्रतिष्ठा पर्व में बंजार उपमंडल के हजारों लोगों ने भाग लिया। इसके अलावा जिला परिषद अध्यक्षा रोहणी चौधरी व भाजपा के जिलाध्यक्ष भीमसेन शर्मा व कांग्रेस के युवा नेता आदित्य विक्रम सिंह और बंजार कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष दुष्यंत ठाकुर सहित अन्य नेताओं ने भी इस प्रतिष्ठित जहां भाग लिया वहीं माता लक्ष्मी का भी आशीर्वाद प्राप्त किया ।इस मौके पर इस प्रतिष्ठा पर पर हजारों लोगों ने प्रीतिभोज खाकर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।


























