SDM ने अस्थाई अवैध पुल की जाँच के आदेश जारी किये

0
279

इंद्री, करनाल  – यमुना नदी पर गढ़पुर घाट पर यमुना के ऊपर यूपी जाने के लिए अस्थाई रूप से कच्चा पुल बनाए जाने का मामला सामने आया है। अवैध रूप से बनाए गए इस पुल के कारण यमुना  के रास्ते पर संदिग्ध गतिविधियां होने का खतरा बढ़ गया है। घाट का ठेका छोड़ते समय खण्ड एव पंचयात अधिकारी ने सभी ठेकेदारों को आदेश दिए थे की किसी भी घाट पर कच्चे पुल का निर्माण करना कानून के विपरीत माना जायगा अगर किसी भी ठेकेदार ने नियमो की अहवेलना की तो उनके के खिलाफ सख्त कार्यवाई की जायगी। आपको बता दे कि  घाट पर कच्चा पुल बनने से आपराधिक घटनाये बढ़ने की संभावना रहेगी l

BDPO  इंद्री राजकुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस तरह से यमुना पर अस्थाई पुल बनाना अवैध है। जिस समय यमुना पर घाटों की बोली हुई थी उस समय निर्देश दे दिए गए थे कि यमुना पर किसी भी प्रकार का कच्चा अस्थाई पुल न बनाया जाए। जिस भी ठेकेदार ने कच्चा पुल बनाया है उनके खिलाफ सख्त कार्यवाई की जायगी।

SDM अश्वनी मलिक ने बताया कि यमुना नदी पर गढ़पुर में अस्थाई पुल बनाने का मामला संज्ञान में आया है। जिसके बाद माईनिंग अधिकारी को भी मौके पर भेजा गया है। और उनसे लिखित में इस विषय में रिपोर्ट  मांगी गई है। जल्द ही उनके खिलाफ कार्यवाई की जायगी।