आगरा – अब आगरा में भी बना शाहीन बाग

0
54

रिपोर्ट -नसीम अहमद /आगरा – नागरिकता संशोधन क़ानून(CAA)  नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन(NRC)  को लेकर अब आगरा में भी प्रदर्शन हुआ । शहीद स्मारक पर इस प्रदर्शन को लेकर शहर की मुस्लिम महिलाएं व छात्राएं भारी संख्या में शहीद स्मारक पर पहुँची और नारे लगाए , धरना दिया। धरने में शामिल महिलाओं ने इस कानून का जमकर विरोध किया।

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में देश के अलग अलग हिस्सों में प्रदर्शन चल रहे हैं लेकिन दिल्ली के शाहीन बाग इकलौती एक ऐसी जगह है जहाँ सी.ए.ए, के साथ एन.आर.सी और एन.पी.आर के विरोध में प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना था कि सी.ए.ए, के साथ एन.आर.सी और एन.पी.आर को जनता स्वीकार नही कर रही है लेकिन फिर भी तानाशाही सरकार इसको लागू कर रही है जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नही किया जाएगा। छात्राओं के प्रदर्शन की सूचना मिलते ही कांग्रेस नेत्री शबाना खंडेलवाल मौके पर पहुँच गयी। उन्होंने इस प्रदर्शन को अपना समर्थन दिया और सरकार की तानाशाही के विरोध में प्रदर्शनकारियों के साथ खड़े होने की बात कही।