नैनीताल- UKD गोरखा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र गुरुंग पहुँचे नैनीताल

0
8

रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल- सुरेन्द्र गुरुंग आज राज्य अतिथि गृह में पहुंचे जहाँ सदस्यों ने उनका हार्दिक स्वागत किया । तत्पश्चात्  नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद श्याम नारायण  की अध्यक्षता में विचार विमर्श हुआ l  इस अवसर पर उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष व विधायक डॉ नारायण सिंह जन्तवाल ने कहा कि गोरखा समुदाय का देश व प्रदेश की बेहतरी के लिए उत्कृष्ट योगदान दिया है l  उत्तराखंड राज्य आंदोलन में भी इस समुदाय ने बढ़ चढ़कर भागीदारी की l
श्याम नारायण  ने कहा कि गुरुंग की अगुवाई में उत्तराखंड क्रांति दल के मिशन परिवर्तन में गोरखा समाज बड़ी भूमिका निभाएगा l  सुरेन्द्र गुरुंग ने स्वागत के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह प्रदेश का भ्रमण कर रहे हैं और उनके समाज व अन्य लोग भी बड़ी संख्या में उत्तराखंड क्रांति दल में सम्मिलित हो रहे हैं और निश्चित ही 2027 में  मिशन परिवर्तन सफल होगा l  इस अवसर मनोज साह,देवी राई, दिलीप सिंह बिष्ट, भरत बिष्ट पूजा, प्रदीप सिंह,पीयूष गुरुंग,सुनीता ,अनीत गणेश सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे l