अजमेर – प्रदेश के किसान व जवान के साथ सरकार अन्याय कर रही है : चौधरी

0
212

किशोर सिंह /अजमेर – प्रदेश के किसान व जवान के साथ सरकार अन्याय कर रही है, राजस्थान प्रदेश की स्थिति बहुत खराब है। वर्तमान भाजपा की सामंतशाही सरकार ने किसान के साथ धोखा किया। प्रदेश का जवान और किसान अब जाग चुका है और अब बदलाव की स्थिति मे है। प्रदेश के किसान अब भाजपा व कांग्रेस दोनो दलों को नकार चुका है। यह बात रविवार को कोटडा स्थित एक होटल में पत्राकार को संबोधित करते हुये अखिल भारतीय आदर्श जाट महासभा की किसान चौपाल के दौरान पूर्व केबिनेट मत्राी योगराज सिह चौधरी ने कही।  चौधरी ने कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव  2018 में राष्ट्ीय लोक दल प्रदेश की सभी 200 विधानसभा सीटों पर मजबूती से चुनाव लडेगी और किसान का बेटा मुख्यमंत्री होगा। अखिल भारतीय जाट महासभा के प्रदेशाध्यक्ष सुबेसिह चौधरी ने किसान चौपाल को संबोधित करते हुये कहा कि आज प्रदेश के अन्नदाता इस भाजपा व कांग्रेस से दुखी है। हर रोज किसान आत्महत्या कर रहे है। सरकार किसानो की है। प्रदेश के किसान व जवान कभी इसे माफ नही करेगे। प्रदेश हर दिन महिलाओ पर अत्याचार हो  रहा है। प्रदेश मे महिला मुख्यमत्राी होने के बाद भी महिलायें  सुरक्षित नही है।
एडवोकेट विजयपाल चौधरी, जाट युवा बिग के राष्ट्ीय अध्यक्ष ने किसान चौपाल को सबोधित करते हुये कहा कि प्रदेश की वर्तमान दशा किसी से छीपी हुई नही है। सत्ता में बैठी भाजपा सरकार बहुमत की आड में अग्रेजी हुकुमत के नक्शे कदम पर चल रही है और जनता शोषण करने में लगी है। कृषि प्रधान देश के अन्नदाता और देश के गौरव व करणधार युवा जवान वर्म के साथ सबसे बडा धोखा किया है। इस बार प्रदेश मे सरकार किसी भी पार्टी की बने सत्ता की चाबी राष्ट्ीय लोकदल के पास ही होगी। किसान चौपाल को रामस्वरूप प्रदेश अध्यक्ष युवा विंग, राजेश पूनिया किसान नेता, शंकर लाल जाट प्रदेश विधिक सलाहकार, अमरचंद चौधरी  प्रदेश उपाध्यक्ष व अजीत सिह भादू, मदनलाल गोरा प्रदेश महासचिव समेत नई जाट नेता मौजूद रहे।