आगरा – आगरा निवासी कर रहे हैं पुलिस के दो सिपाहियों की बहादूरी को सलाम

0
441
रिपोर्ट – नसीम अहमद/आगरा – पुलिस के बारे अगर आपकी राय है कि वो लूट करती है न्याय नहीं करती पीड़ितो की सुनती नहीं है तो अपनी राय को बदल लीजिए ऐसा नहीं है पुलिस मे ऐसे भी लोग है जो अपनी जान की परवाह किए बगैर दूसरो को बचाने मे अपनी जान जोखिम मे डालने से नहीं चूकते l
ऐसा ही एक ताजा मामला है यूपी के आगरा का जहां पुलिस के दो सिपाहियों ने एक महिला की जान अपनी जान पर खेलकर बचाई है। जवाहर पुल से यमुना नदी में कूदी एक महिला को देखकर लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसी दौरान डयूटी पर तैनात चीता 97 सिपाही वहां से गुजर रहे थे। महिला यमुना के बहाव में गोते खा रही थी। ये देखकर सिपाही जान की परवाह ना करते हुए यमुना में कूद गए। सिपाहियों को कूदता देख एक अन्य युवक भी यमुना में कूद गया। महिला को सकुशल बाहर निकालकर गोयल सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहाँ महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है जिसे आई सी यू में रखा गया है
शुक्रवार को यमुना ब्रिज पुल से यमुना में महिला ने छलांग लगा दी। पानी में छटपटाते देख लोगों ने शोर मचा दिया। चीता मोबाइल पर तैनात सिपाही शिव प्रकाश व विजय कुमार आ गए। वे महिला को बचाने के लिए यमुना में कूदे तो स्थानीय लोग भी मदद को आगे आए। महिला गहरे पानी में डूबती जा रही थी, पुलिस कर्मी और स्थानीय व्यक्ति ने उसे बचाया। महिला को यमुना से बाहर निकालने के बाद गोयल सिटी में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत में महिला को आईसीयू में भर्ती किया गया है महिला यमुना ब्रिज आगरा क्षेत्र की बताई जा रही है उस की पहचान ललिता निवासी यमुना ब्रिज घाट के नाम से हुई है। पुलिस ने परिजनों को जानकारी दे दी है। अभी तक ये पता नहीं लग सका है कि युवती ने यमुना में छलांग किस कारण लगाई। गोयल सिटी में भर्ती महिला की हालत स्थिर बनी हुई है।
एस एस पी आगरा अमित पाठक ने सिपाहियों की बहादुरी पर उनकी होसला अफज़ई की है और कहा है ऐसे पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा l