इंद्री – एडिशनल सिविल जज रमेश चंद्र द्वारा संरक्षित पर्यावरण-सुरक्षित जीवन कार्यक्रम के तहत पौधे वितरित किये गए

0
335
इंद्री – एडिशनल सिविल जज सीनियर डिवीज़न एवम चेयरमैन उपमंडल विधिक सेवाएं प्राधिकरण इंद्री के रमेश चंद्र द्वारा संरक्षित पर्यावरण-सुरक्षित जीवन कार्यक्रम के तहत अपने सभी स्टाफ कर्मचारियों को पौधे वितरित किये। सभी पैनल एडवोकेट को निर्देश दिए कि वो उपमंडल विधिक सेवाएं प्राधिकरण इंद्री के द्वारा चल रही क्लिनिक में पांच पांच पौधे अवश्य लगाएं।  रमेश चंद्र ने बताया कि प्रदूषण की समस्या को अधिक से अधिक पौधे लगा कर तथा जरूरत पड़ने पर ही वाहन का प्रयोग कर पर्यावरण को सुरक्षित किया जा सकता है। ज्ञात रहे कि यह कैंपेन इंद्री के सभी स्कूलों में भी चलाया जा रहा है जिसमे स्कूल स्टाफ की मदद से बच्चे पौधे लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पेड पौधों से सांस लेने के लिए हमें पेड पौधों  से शुद्ध वायु मिलती है जो की हमारे स्वस्थ जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा की हमें खुद भी पौधे लगाने चाहिए और हमें अपने बच्चो को तथा समाज में युवाओ को भी स्वस्थ जीवन  में पेड पौधों का महत्व समझाना चाहिए और अधिक से अधिक हरित क्रांति लाने के  लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने लोगो से आहवान करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं ।