करनाल को गीता के रंग में रंगने की तैयारी शुरू – पंकज भारती

0
191

करनाल – जैसे जैसे दिन बीत रहे है वैसे वैसे विराट गीता प्रेरणा महोत्सव की तैयारियां जोर पकड़ रही है। आज से करनाल में नगर सज्जा का कार्य शुरू हो गया है तथा अनुमान है कि करनाल की मुख्य सड़को पर 250 के करीब द्वार लगाए जाने प्रस्तावित है जिसपर गीता 18 श्लोक हिंदी व् संस्कृत में लिखे जाएंगे। इसके साथ साथ गीता में जो ज्ञानवर्धक संदेश है उनसे भी लोगो को अवगत करवाया जाएगा ताकि आते जाते लोग उन्हें जरूर पढ़े और उनमे गीता सार को लेकर एक जागरूकता का माहौल बने। कार्यक्रम के संयोजक पंकज भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि आज से करनाल में नगर सज्जा का कार्य शुरू कर दिया गया है तथा अगले एक सप्ताह तक करनाल में ऐसा माहौल तैयार किया जाएगा जिससे लोगो में गीता जी का पूर्ण संदेश जा सके। उन्होंने बताया कि आने वाली 26 नवंबर को करनाल में अंतराष्ट्रीय स्तर का विराट गीता प्रेरणा महोत्सव स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज के मार्ग दर्शन में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि  मकसद लोगो में एक सकरात्मक संदेश देना है क्योंकि  आज की पीढ़ी कंही न कंही धर्म में प्रति संवेदनशील नहीं है तथा स्कूलों में भी गीता में दी हुई ज्ञान की बाते अब नहीं बताई  जाती जिस वजह से छात्र और छात्राओं में इस बात का ज्ञान नहीं है कि हमारे धर्म पर आधारित किताबे हमारे जीवन को बदलने में अहम योगदान रखती है और यही कारण है कि गीता जयंती महोत्स्व में करनाल के विभिन्न स्कूलों के करीब 11 हजार बच्चे भाग लेंगे तथा गीता जी के सभी श्लोको को हिंदी तथा संस्कृत में बोलेंगे। कार्यक्रम के अन्य कार्य देख रहे शाम बत्तरा ने बताया कि विराट गीता प्रेरणा महोत्सव  में करनाल, हरियाणा और देश के विभिन्न हिस्सों से करीब पचास हजार लोग इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे जिनमे देश के कई महान संत अपने उपदेशो व् संदेशो से गीता ज्ञान को जन जन तक पहुंचाएंगे।  उन्होंने करनाल और हरियाणा की आम जनता से इस कार्यक्रम में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विराट गीता प्रेरणा महोत्स्व किसी धर्म विशेष का न होकर सभी धर्मो का कार्यक्रम है जिसमे विशेष तौर पर सभी धर्मो के कई लोगो को आमंत्रित किया गया है।उन्होंने बताया कि बाल्मीकि समाज की और से इस महोत्स्व में विशेष प्रस्तुति दी जानी है। अंत में जानकारी देते हुए कार्यक्रम के संयोजक पंकज भारती ने कहा कि करनाल के सेक्टर 12 में आने वाली 26 नवम्बर को जो विराट गीता प्रेरणा महोत्सव मनाया जा रहा है वो न केवल ऐतिहासिक होगा बल्कि ये संदेश भारत के कोने कोने तक जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में हरियाणा के महामहिम राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल,हरियाणा के कई कैबिनेट व् राज्य मंत्रियों सहित केंद्र सरकार से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और महेश शर्मा शामिल हो रहे है।