गुरमेज सिंह को हरियाणा स्टेट फूड कार्पोरेशन का सदस्य नियुक्त किया

0
189

करनाल- हरियाणा स्टेट फूड कार्पोरेशन के नवनियुक्त सदस्य गुरमेज सिंह
गोंदर का गुरुवार को करनाल पहुंचने पर जोरदार अभिनंदन किया गया। झिलमिल
ढाबा पर बड़ी संख्या में एकत्रित कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने गुरमेज
सिंह को फूल मालाओं से लाद दिया। लड्डू बांटकर एक-दूसरे का मुंह मीठा
करवाया। समर्थकों ने कहा कि गुरमेज सिंह को हरियाणा स्टेट फूड कार्पोरेशन
का सदस्य नियुक्त करने पर केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान, भाजपा
राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह तथा मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त
किया। इस मौके पर गुरमेज सिंह गोंदर ने कहा कि खाद्य आपूर्ति विभाग को नए
आयाम पर पहुंचाने के लिए पारदर्शिता से कार्य करने और करवाने का प्रयास
करेंगे। उन्होंने कहा कि देश के अन्नदाता किसानों की समस्याओं का हल
करवाना उनकी प्राथमिकता होगी। गोदामों में किसी भी तरह की धांधली या
भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने
देश व प्रदेश के लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया है। अब हमारी
जिम्मेदारी बनती है कि अपने फर्ज ईमानदारी से निभाएं। इसके बाद शामगढ़ और
तरावड़ी में भी कार्यकर्ताओं ने गुरमेज सिंह का अभिनंदन किया। गुरमेज
सिंह के सदस्य बनने पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर है। इस
अवसर पर जिला परिषद के पूर्व सदस्य सतबीर फौजी, राजू नरूखेड़ी, दिनेश
शर्मा, रिषी शर्मा, सूबे सिंह हथलाना, नरेश सरपंच हथलाना, पूर्व सदस्य
ब्लाक समिति कर्म सिंह, जिला परिषद सदस्य खुशीराम, जिला परिषद के पूर्व
सदस्य सुरेश पाल, पूर्व सरपंच बलविंद्र सिंह राणा, धर्मपाल शर्मा,
भूलाराम गोंदर, त्रिलोचन सिंह, गुरदयाल सिंह, प्रिंस पाल, रोशन लाल,
अमरजीत सिंह, कुलविंद्र सिंह मल्ली, पूर्व पंच बलबीर सिंह, रूमी मराठा,
परमवीर, रितेष गर्ग व सोनी शामगढ़ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद
रहे।