पुलिस कप्तान ने लूट के आरोपियों को शीघ्र पकड़ने वाले पी.सी.आर. कर्मियों को सम्मानित किया

0
187

करनाल –  आज पुलिस अधीक्षक जशनदीप सिंह रंधावा ने पी.सी.आर. 08 के  ए.एस.आई. गोविंद राम,  सिपाही देवेन्द्र कुमार, सिपाही जितेन्द्र कुमार को पूरी मेहनत व लगन से अपने कर्तव्य को निभाने के लिए एक-एक हजार रूपये नकद ईनाम व प्रशंसा पत्र देकर उनका हौंसला बढ़ाया।
उनका मनोबल बढ़ाते हुए पुलिस कप्तान ने कहा कि करनाल से अपराधों की जड़ों को निकाल फेंकना अपने आप में एक बहुत बड़ी चुनौती है, लेकिन करनाल पुलिस हर चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि हमारी राईडर और पी.सी.आर. कड़ी मेहनत और ईमानदारी से अपने कर्तव्य को निभाकर पुलिस के लिए इन चुनौतियों को कहीं आसान बना सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वे इसी प्रकार अपने कर्तव्य के प्रति हर पल सजग रहें और अपने दूसरे साथियों के लिए एक प्रेरणा स्त्रोत बनें, ताकि भविष्य में  उच्च दर्जे की सेवाएं दे सकें।

थाना सिविल लाईन करनाल क्षेत्र की वजीरचंद कालोनी से  गोविंद लाल मदान ने पुलिस कंट्रोल रूम में काल करके सूचना दी कि उसका नौकर चाकू की नोक पर उससे एक सोने का कड़ा व एक अंगूठी लूटकर ले गया है। जिसपर तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम से उस एरिया की पी.सी.आर. 08 को काल करके घटना बारे सूचित किया गया। तो पी.सी.आर. इन्चार्ज ए.एस.आई. गोविंद राम और उनकी टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर आरोपी के बारे पता किया और अपनी कुशलता का परिचय देते हुए, आरोपी का पीछा कर दो घंटे के अंदर उसे लूटे गए सोने के कड़े व अंगूठी सहित घरौंडा रेलवे स्टेशन के पास से धर दबोचा।

.