शाहजहांपुर जेल में कैदी की मौत

0
203

नन्दलाल / शाहजहांपुर –  यूपी के शाहजहांपुर में जिला कारागार में एक और बुजुर्ग कैदी की मौत का मामला सामने आया है जिसके सीने में दर्द  की शिकायत के बाद एक कैदी की मौत हो गई । मृतक कैदी 2005 से हत्या के आरोप में जेल में बंद था । फिलहाल मौत का सही कारण पता लगाने के लिए कैदी के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है । घटना थाना सदर बाजार के जिला जेल की है जहां 62 साल का अयोध्या प्रसाद नाम का कैदी 3 अक्टूबर 2005 में हत्या के आरोप में जेल लाया गया था। बताया जा रहा है कि आज कैदी के सीने में तेज दर्द की शिकायत दर्ज कराई गई । जिसके बाद कैदी की जेल में ही मौत हो गई। आनन-फानन में जब उसे जिला अस्पताल लाया गया तो वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 1 महीने पहले ही एक कैदी की लाश सेप्टिक टैंक में मिली थी जिसकी जांच अभी चल ही रही थी कि दूसरे कैदी ने भी दम तोड़ दिया । फिलहाल डॉक्टरों की मानें तो कैदी को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था जिसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। सूत्रो की मने तो जिला कारगर में अपने जुल्म की सजा काट रहे कैदियो में कई कैदी गंभीर वीमारी से जूझ रहे है और जेल के अधिकारी उन कैदियो को इलाज मुहैया नहीं करा रहे है जिससे जेल में कैदियो की मौत हो रही है।इस सम्बन्ध में जब जेल के अधिकारिओ से बात करनी चाही तो अधिकारिओ ने साफ़ मना कर दिया बात करने से अब देखना है की जेल में हो रही लगातार मौत से इन लापरवाह अधिकारियों पर क्या कार्यवाही होती है।