शिवपाल यादव ने किया नई पार्टी बनाने का एलान, मुलायम सिंह होंगे मुखिया

0
135
लखनऊ  – उत्तर प्रदेश असेंबली इलेक्शन के पहले समाजवादी पार्टी में चल रहा विवाद ने अब नया मोड़ ले लिया है। अखिलेश से अलग मुलायम-शिवपाल ने नई पार्टी बनाने का एलान किया है। शुक्रवार को शिवपाल यादव ने कहा वे समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के नाम से नई पार्टी बनाने जा रहे हैं। इस पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह होंगे ।
 श‍िवपाल ने कहा क‍ि वो सामाजिक न्याय के लिए सेक्युलर मोर्चा बना रहे है । शिवपाल ने द‍ाे द‍िन पहले इटावा में इस बात के संकेत द‍िए थे। उन्होंने बताया था  मैंने अखिलेश से कहा था कि वह सपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद को छोड़ दें और मुलायम सिंह पार्टी के नए चीफ होंगे, वरना हम सेक्युलर मोर्चा बना लेंगे।
इटावा में उन्होंने रामगोपाल यादव पर भी न‍िशाना साधा था। उन्होंने कहा था, ”लाखों-लाख लोगों के दुख-सुख में नेताजी भागीदार बने थे। मेहनत की, कुर्बानियां दीं, तब ये समाजवादी पार्टी बनी।