सोनीपत – महिलाओं की भागीदारी से पर्यावरण संरक्षण की पहल

0
371
रिपोर्ट – सुरेंद्र /सोनीपत – पेड़ है तो जीवन है,पेड़ लगाओ-भविष्य बचाओ की मुहिम में आज महिला बाल विकास मंत्री कविता जैन और मुम्बई से प्रख्यात टी. वी कलाकार ओर चुनाव आयोग की ब्रांड अम्बेस्डर मेघना मलिक ओर दिल्ली पुलिस के एडिशनल  कमिश्नर  ओमवीर बिश्नोई ने भी अपनी बेटी अनुष्कि बिश्नोई के साथ पेड़ लगाकर शिरकत की।महलाना रोड से ककरोई रोड तक 100 फुटा में रोड पर 2 किलोमीटर तक करीब 300 पीपल के पेड़ लगाये गये।पेड़ों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी लगा कर उनकी देखभाल के लिए आस-पास पर्यावरण वॉलंटियर्स तैयार कर एक मिसाल पेश की।
अभियान की खासियत यह रही कि इस अभियान में नन्ही बच्चियों,लड़कियों और महिलाओं ने पेड़ लगाकर पर्यावरण को बचाने की मुहिम को रफ्तार दी।मौके पर उमड़ी भीड़ ने अभियान की सराहना की।
मंत्री ने पेड़ लगाकर अभियान की शुरुआत की।उन्होंने कहा कि देवेंद्र सूरा के प्रयास सराहनीय है।उनकी पर्यावरण मित्र मंडली लगातार पेड़ लगाकर मानवता का काम कर रहे है।क्योंकि पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ लगाना ही मकसद नही होना चाहिए।बल्कि उनकी सुरक्षा और विकास के लिये देखभाल करनी भी जरूरी है।देवेंद्र सूरा ओर उनकी पर्यावरण मित्र मंडली ने अब तक न केवल सोनीपत, झज्जर,पानीपत,रोहतक ओर दिल्ली एन.सी. आर क्षेत्र में सवा लाख पेड़ लगाकर अनूठा रिकॉर्ड कायम किया है।इतना ही नही इनकी टीम के सदस्यों ने इन पेड़ों की देखभाल और सुरक्षा की जिम्मेदारी निभा रहे है।वो समाज के लिये एक प्रेरणा है।देवेंद्र सूरा के प्रयासों से अधिक से अधिक पौधे लगाने के मकसद से उत्तर भारत की सबसे बडी नर्सरी भी सोनीपत में बनाई गई है।जो हम सबके लिए गर्व की बात है।उन्होंने हर महिला से कम से कम एक पेड़ घर मे लगाने की अपील भी की।
अभियान में सोनीपत की रहने वाली मुम्बई से आई फ़ेमस टीवी कलाकार मेघना मलिक ने कहा कि वे भी देवेंद्र सूरा के अभियान में शामिल होकर गौरवान्वित हुई है।वे  मानव जीवन को बचाने का काम कर रहे है।जो आज बेहद जरूरी है।उन्होंने कहा कि वे भी उनकी पर्यावरण टीम की सदस्य बनी है।इतना ही नही जल्दी वे वापस आकर ओर पेड़ भी लगायेंगी।उन्होंने कहा कि महिलाये पेड़ लगाने और उनके विकाश में अहम भूमिका निभा सकती है।क्योंकि महिलाये जैसे बच्चों के लालन -पालन ओर देखभाल  कर उन्हें बड़ा करती है।ऐसे ही उनमे पालन-पोषण के  संस्कार होते है।ऐसे में वे पौधों के विकास में भागीदार बन सकती है।
दिल्ली से एडिशनल पुलिस कमिश्नर ओमवीर  बिश्नोई    ने कहा कि वे आज के पौधरोपण अभियान में भागीदारी करने दिल्ली से आये है।पर्यावरण को बचाना आज समय की जरूरत है। इस अवसर पर डॉक्टर कमलेश मलिक, डॉक्टर ज्योति जुनेजा,डॉक्टर कविता दहिया,एक घर- एक पेड़ लगाओ अभियान की संयोजक किरणबाला सिंह,रेखा सैनी,भूमिका शर्मा,नन्ही बच्चियां रिया,इशु, कावी, परिसा देसवाल,भूमि सूरा ओर पर्यावरण मित्र मंडली के सदस्यों ने योगदान दिया।