करनाल -पुलिस ने मकान मालिक महिला से धोखाधड़ी और चोरी मामले में किराएदार को किया गिरफ्तार

0
117

करनाल –  पुलिस की सीआईए-1 टीम ने मकान मालिक बुजुर्ग महिला से धोखाधड़ी कर नकदी हड़पने और घर से एसी चोरी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनिल शर्मा पुत्र रविंद्र कुमार निवासी गांव खेड़ी शहीदान, चम्मू कलां, जिला कुरुक्षेत्र के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

जाँच अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जांच के अनुसार शिकायतकर्ता मोहित विरमानी निवासी सेक्टर-7, करनाल ने थाना सेक्टर 32-33 में शिकायत दी थी कि आरोपी 18 मई 2026 को उनके घर किरायेदार बनकर रहने आया था। आरोपी ने उनकी बुजुर्ग माता को बहला-फुसलाकर पहले 70 हजार रुपये नकद लिए और बाद में रकम लौटाने का झांसा देकर उनके चेक हासिल कर 48 हजार रुपये और निकाल लिए।
इसके बाद आरोपी बिना बताए फरार हो गया। जब परिवार ने कमरे की जांच की तो घर से एक एसी सहित अन्य सामान भी गायब मिला। शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर 32-33 करनाल में  मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से धोखाधड़ी से हड़पी गई राशि, चोरी किए गए सामान की बरामदगी की जाएगी l