Agra – कर्मचारियों के हित की लड़ाई लड़ेगा लेखा कर्मचारी संघ

0
412

नसीम अहमद आगरा
आगरा। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद लेखा कर्मचारी संघ की बैठक में तमाम महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि आगामी 8 व 9 जनवरी को प्रदेशव्यापी हड़ताल में संघ पूरी ताकत के साथ उपस्थिति दर्ज कराएगा।
संघ के अध्यक्ष आरके सिंह ने कहा कि कर्मचारी हित के लिए संघ हमेशा तैयार रहता है। संयुक्त रूप से रहने पर ही हम किसी भी मोर्चे पर डटे रह सकते हैं।
प्रांतीय उपाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि लेखा कर्मचारियों की मांगों को लेकर संघ लगातार ही प्रयासरत रहता है। उन्होंने जानकारी दी कि आने वाले समय में कार्यकारिणी की घोषणा भी कर दी जाएगी सभी सदस्यों से आवेदन प्राप्त कर लिए गए हैं। बैठक में दक्षिणांचल निगम के निदेशक डीके सिंह, बी पी सिंह व राकेश कुमार गुप्ता भी मौजूद रहे।