Indri:कुंजपुरा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल करेंगे जनसभा को सम्बोधित

0
187
Vikas Kamboj

रिपोर्ट- इंद्री /मैनपाल -भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विकास काम्बोज ने बताया कि 4 मई की सुबह कस्बा कुंजपुरा की अनाज मंडी में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल एक जनसभा को सम्बोधित करने आ रहे हैं l मुख्यमंत्री के साथ  राज्य खाद्य आपूर्ति मंत्री कर्ण देव काम्बोज , घरौंडा के विधायक हरविन्द्र कल्याण भाजपा के करनाल के लोकसभा प्रत्याशी संजय भाटिया के चुनाव प्रचार के लिए जनसभा को सम्बोधित करेंगे , और विकास के नाम पर मोहर लगाने की बात करेंगे l इसके साथ ही मंडल प्रमुख और पन्ना प्रमुख और सभी कार्यकर्ताओं को भी इसकी जिम्मेदारी दी गई है l  इसके बारे में जानकारी देते हुए उपाध्यक्ष ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर अपने लोकप्रिय मुख्यमंत्री और नेताओं के विचारों को सुनें l उन्होंने बताया कि एकतरफा चुनाव है भाजपा की लहर है इस लहर में विपक्ष कहीं  दूर दूर तक भी नज़र नहीं आता l हरियाणा में सारी 10 की 10 सीटों पर जीत दर्ज कर भाजपा अपना परचम लहराने जा रही है l