Indri:विपक्ष में हार के डर से बौखलाहट :कर्ण देव काम्बोज

0
381
इंद्री /मैनपाल -करनाल लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी संजय भाटिया ने रविवार को  इंद्री हल्के  के दर्जन  भर गांव में भाजपा के पक्ष में वोट की अपील की इस अवसर पर उनके साथ इंद्री हल्के के विधायक एवं राज्य मंत्री उनके साथ मौजूद थे। लोगों से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया जगह-जगह लोगों ने भाजपा नेताओं का जोरदार स्वागत किया तथा उन्हें वोट देने का भरोसा दिलाया। करनाल लोक सभा के प्रत्याशी  संजय भाटिया ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि देश का बच्चा-बच्चा जाति पति  धर्म से ऊपर उठकर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा के पक्ष में एकजुट हो चुका है l लोग भाजपा को ना केवल वोट देने का भरोसा दिला रहे हैं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल  के कार्यों की जमकर प्रशंसा की उन्होंने कहा की पिछली सरकारों में नौकरियां बेची जाती थी लेकिन भाजपा राज में योग्यता के आधार पर नौकरियां मिल रही है अब गरीब का बच्चा भी अपनी योग्यता के अधार पर नौकरी प्राप्त कर रहा है जिस कारण जनता में सरकार की जबरदस्त प्रशंसा हो रही है। 
राज्य मन्त्री कर्ण देव काम्बोज ने कहा की  भाजपा के नेता ओच्छी ब्यानबाजी  नहीं करते इस तरह की बयान बाजी भाजपा विरोधी दलों के लोग हार के डर से बौखलाहट में कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि धर्म को राजनीति से अलग नहीं किया जा सकता यदि राजनीति को धर्म से अलग कर दिया जाए तो राजनीति के मायने बदल जाएंगे।  क्योंकि धर्म  कोई मजहब नहीं है। उन्होंने ने कहा की  लोगों में चुनाव को लेकर जबरदस्त उत्साह है क्योंकि जनता नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का पक्का इरादा बना चुकी है उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने ना केवल भारत की जनता  का गौरव बढ़ाने के काम किए हैं बल्कि नरेंद्र मोदी दुनिया भर के लोकप्रिय नेता बन चुके हैं उन्होंने अनाज मंडियों में बारदाना की कमी को स्वीकार करते हुए कहां की  जल्द ही मंडियों में बारदाना आने की कमी को जल्द दूर कर दिया जाएगा उन्होंने कहा की अनाज मंडियों  में किसानों व्यापारियों को कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। किसानों का एक दाना खरीदा जायेगा। कुछ आढ़ती व्यापारी गड़बड़ करते थे जिसे रोकने के लिए सरकार ने नई व्यवस्था लागू की है जिस कारण किसानों के भुगतान में देरी हो रही है। अनाज के भुगतान की वयस्था को जल्द करवाया जा रहा ताकि किसानो व् आढ़तियों को परशानी न आये। इस अवसर पर उनके साथ मिडिया प्रभारी ऋषिपाल काम्बोज ,भाजपा नेता चन्द्रप्रकाश कथूरिया ,विकाश काम्बोज ,शिव बत्रा ,विनोद कम्बोज ,सतीस कलसौरा ,विजय पटहेड़ा ,प्रवीण जावेदखान ,श्रवण माजरा के सरपंच अनिल कुमार ,रणबीर गोयत ,सुखविंदर सिंह ,संजीव कुमार जोगिन्दर सिंह ,शशि नन्हेड़ा आदि सभी भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।