आगरा -नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में जेपी नड्डा और योगी की आगरा में रैली

0
106

रिपोर्ट -नसीम अहमद /आगरा – आज आगरा के कोठी मीना बाजार मे नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में एक जनसभा का आयोजन किया गया l देश, प्रदेश और बृज में विरोध के चलते हुए बवाल की लपटें अब शांत हो रही हैं। इस कानून को लेकर जनता के बीच जो भ्रांतियां फैली हुई हैं, उन्हें दूर करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ताजनगरी में पहुंचे । उन्होंने जनता को संदेश दिया कि इस कानून से घबराने की जरूरत नहीं है। यह जनता का ही कानून है और देश की जनता की रक्षा करने वाला ही कानून है। भाजपा अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मंच पर आते ही नरेन्द्र मोदी और  अमित शाह की तारीफ के साथ अपना भाषण देते हुए कहा कि आगरा से मेरा जुड़ाव है। इसलिए पार्टी का अध्‍यक्ष बनने के बाद पहली सभा भी आगरा में ही कर रहा हूं। उन्‍होंनेे कहा कि ये कानपुर से बड़ी सभा है। भारत के हित में प्रधानमंत्री मोदी ने कई बड़े फैसले लिए हैंं। पिछले कई सालों में भारत की राजनीति में आजादी के बाद लिए गए निर्णयों से नुकसान ही पहुंचा है। उन्‍होंने कहा कि लम्‍हों ने खता की और सदियों ने सजा पाई। 2019 में 303 सांसद जीतकर आए, तब पीएम मोदी को ताकत मिली। उन्‍होंने इच्‍छाशक्ति दिखाई और आठ महीने में ही पुरानी समस्‍याओं को खत्‍म कर दिया। एक फैसला लिया गया था देश के बंटवारे का। इस फैसले ने 20वीं शताब्‍दी में सबसे ज्‍यादा नरसंहार किया। लोग लाखों की संपत्ति छोड़कर भारत आए। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने 18 दिसंबर 2003 में राज्‍यसभा में कहा था बांग्‍लादेश में हिंदुओं की प्रताड़ना हो रही और उन्‍हें भारत में बसाना चाहिए। जानकर आश्‍चर्य होगा लियाकत और नेहरू के पैक्‍ट में यह तय हुआ था कि भारत में मुसलमानों की रक्षा भारत करेगा और पाकिस्‍तान में हिंदूओं की रक्षा पाकिस्‍तान सरकार करेगी। उस समय पाक में अल्‍पसंख्‍यकों की आबादी 23 फीसद थी और अब केवल तीन फीसद है।

आजकल दलित नेताओं को देखकर दुख होता है कि सीएए पर राजनीति कर रहे हैं। भारत में 80 फीसद दलित हैं, जिन्‍हें नागरिकता प्रदान की जा चुकी है। कांग्रेस नागरिकता के मुद्दे पर मुस्लिमों को भड़का रही है। राहुल गांधी को चुनौती देते हुए उन्‍होंने कहा कि वे 10 लाइनें CAA पर बोल दें तो हम मान जाएंगे। ये दल उत्‍तर प्रदेश और देश में दंगे फैलाने की साजिश रच रहे हैं। ये देश को अस्थिर करना चाहते हैं। सीएए की बात करूं तो जो लोग बांग्‍लादेश, पाकिस्‍तान और अफगानिस्‍तान में प्रताडि़त हुए उन्‍हेें भारत की नागरिकता देना तय हुआ है। मान लीजिए 20 साल पहले कोई चिकित्‍सक भारत आया, वह यहां प्रेक्टिस नहीं कर सकता क्‍योंकि उसके पास पाकिस्‍तान की डिग्री है। वे प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं ले सकतेे थे। अब उन्‍हें नागरिकता देने की व्‍यवस्‍था मोदी सरकार ने की है। इससे कांग्रेस समेत दूसरे दल हताश हो चुके हैं। देश हित में मोदी सरकार द्वारा किए गए कार्यों को सराहने की ताकत कांग्रेस में नहीं है। मोदी के नेतृत्‍व में भारत तीव्र गति से आगे बढ़ेगा।

रैली को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्बोधित करते हुये कहा कि अयोध्या भव्य राम मंदिर बनेगा।और जो लोग CAA और NRC का विरोध कर रहे है जो लोग सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुचा रहे है उनसे वसूली की शुरुआत हो चुकी है, अब ये लोग ख़ुद हट गए हैं अपनी महिलाओं  को आगे करके विरोध प्रदर्शन कर रहे है उनसे सरकार और अधिकारी अपने हिसाब से काम कर रहीं है।उन्होंने कहा अब सिमी का एक सिमलर संगठन काम कर रहा है हमारी नज़र है उन पर कोई भी देश विरोधी काम किया गया तो हम सख़्त कार्यवाही करने से नहीं चूकेंगे। उन्‍होंने नागरिकों से 8866288662 पर मिस कॉल कर CAA का समर्थन करने की अपील की।