आगरा – आगरा में भारत बंद का व्यापक असर , सड़कें सुनसान ,प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठियां फटकारी

0
336
रिपोर्ट – नसीम अहमद / आगरा –  भारत बंद का आगरा में  व्यापक असर देखने को मिला बाज़ार, स्कूल  बंद रहे l  थाना खेरागढ़ क्षेत्र में सवर्ण समाज द्वारा दुकानों को बंद कराया जा रहा था। इसी दौरान वाहनों का आवागमन हो रहा था। उपद्रवियों ने वाहनों को सड़क पर ना चलने के लिए उन्हें रोकना शुरू कर दिया। बाजार बंद करा रहे लोगों ने बस पर पथराव कर दिया। इसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस ने लाठियां फटकार कर उपद्रवियों को खदेड़ा।
 सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है, भारत बंद के लिए गुरुवार को सुबह से ही बाजार बंद हो गए। देहात क्षेत्रों में कहीं कहीं बाजार खुले थे। इसके बाद सर्व समाज के लोगों ने बाजार को बंद कराना शुरू कर दिया। खेरागढ़ और सैंया क्षेत्र में बाजार बंद करा रहे लोगों के साथ कुछ उपद्रवी भी आ गए। उन्होंने सड़कों पर चल रहे वाहनों को रोकना शुरू कर दिया। सड़क पर चलने वाली बस में तोड़फोड़ कर दी गई। वाहनों में तोड़फोड़ करने वाले उपद्रवियों को पुलिस ने खदेड़ा। भारत बंद को शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए सर्व समाज ने अपील की थी। लेकिन खेरागढ़ में उपद्रवियों ने बस में तोड़फोड़ कर दी। इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया। सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है।
हालाँकि भारत बंद का समर्थन,शांति रूप से किया गया l भारत बंद के तत्वाधान में बंद,सभी सवर्ण व्यापारियों  ने शांति व्यवस्था बनाते हुए तांतपुर,जगनेर,खेरागढ़,सैया,इरादत नगर,शमसाबाद,फतेहाबाद,पिनाहट, भदरोली,जरार,बाह, जैतपुर,कागरोल,मलपुरा,अकोला,बिचपुरी,जेन्गारा,किराबली,अछनेरा,फतेहपुरसीकरी आदि कस्बो में SC ST के नए बदलाव के विरोध शांति रूप से अपनी अपनी दुकानें प्रतिष्ठान बंद रख पूरे बाजारों को बंद रखा l अपनी स्वेक्षा से व्यापारियों  ने भारत बंद का समर्थन किया l  दो अप्रैल को दलितों द्वारा भारत बंद किया गया था। उस समय जमकर हिंसा और आगजनी की वारदातें घटित हुईं थीं।