लुधियाना – गैस सिलेंडर में ब्लास्ट से मां-बेटे की मौत, दर्जनों झुलसे

0
231

लुधियाना – सम्राट कॉलोनी में लीक हो रहा गैस सिलेंडर फटने से मां-बेटे की मौत हो गई और 30 से अधिक लाेग झुलस गए , इनमे कई की हालत गंभीर बनी हुई है l  धमाके से घर के पीछे की दीवार भी गिर गई और आसपास के घरों को भी नुकसान पहुंचा है। हादसे के समय लोग सो रहे थे, धमाका सुन वे मदद को पहुंचे तो खुद भी लपटों में घिर गए। लपटें करीब 300 मीटर तक फैल गईं। आग लगने से भगदड़ सी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। लोगों ने फायर ब्रिगेड व एंबुलेंस को सूचना दी। लेकिन 2 घंटे तक कोई भी मौके पर न पहुंचा।

यह  हादसा अशोक नाम के व्यक्ति के घर में हुआ, सुबह अशोक की पत्नी सुनीता खाना बना रही थी। बताया जा रहा है कि सिलेंडर पहले से लीक था। खाना बनाने के दौरान सिलेंडर ने आग पकड़ ली। जब पड़ोसी पहुंचे तो सिलेंडर फट गया।

सिलेंडर फटते ही आग हवा के झोंके से साथ करीब 300 मीटर तक फैल गई, जिसने 30 से भी अधिक लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। अशोक व उसकी पत्नी सुनीता बुरी तरह झुलस गए। शाम को सुनीता अौर उसके 13 साल के बेटे राज की मौत हो गई। बेटियां और अशोक की मां भी बुरी तरह झुलस गए। सरकार ने मृतकाें के परिवार को एक लाख देने की घोषणा की है।